Quantcast
Channel: Prasar Bharati Parivar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

आकाशवाणी रामपुर केंद्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कवि गोष्ठी का आयोजन

$
0
0

आकाशवाणी रामपुर में मंगलवार को महिला सशक्तिकरण का स्वर मुखरित हुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के मौके पर हुई कवि गोष्ठी में जाने माने कवि एवं कवित्रियों ने काव्य पाठ कर नारी शक्ति को नमन किया। सबसे पहले केंद्र अध्यक्ष मंदीप कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। बदायूं से आई डॉक्टर सोन रूपा विशाल ने नारी समाज के मन की बात कही। अंधेरों को गुजर करने न दूंगी, मैं अपनी रोशनी बुझने न दुंगी। जमी की मख्तलिफ कुछ खूबियां हैं। जमीं को आसमां बनने न दुंगी। कुलदीप अंगार ने मात्र शक्ति को इन शब्दों में नमन किया। संस्तृति में कृति में यही तान, नारी महान-नारी महान। कवित्री मधु चतुर्वेदी ने रूड़ियों पर चोट करते हुए कहा, तुमने रस्मों रिवायती की श्रंखला, वर्जनाओं की हम पर जड़ी अर्गला। हमने पिजरे को ही आसमां कर लिया, बेड़ियों में ही तय कर लिया फैसला। डॉक्टर प्रेमवती उपाध्याय ने कहा दिव्य धरा पर दिव्य चेतना हे नारी तुमसे आई। देख तुम्हारी अदभुत झमता, अचरज में है प्रभुताई। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र राजेश्वरी ने किया। मुकेश कुमार व राघवेंद्र सिंह ने नारी सशक्तिकरण पर विचार रखे। इस मौके पर कृष्ण कुमार नाज, राजीव सक्सेना, मनतोष कुमार, विनय वर्मा, असीम सक्सेना आदि मौजूद रहे।

स्त्रोत :- https://uc.xyz/1JMAJx?pub=link
द्वारा अग्रेषित :- श्री झावेन्द्र कुमार ध्रुव
jhavendra.dhruw@gmail.com

Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>