Quantcast
Channel: Prasar Bharati Parivar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

प्रसार भारती सचिवालय में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा, 2018 का आयोजन

$
0
0





प्रसार भारती सचिवालय में हिंदी पखवाड़ा की शुरूआत दिनांक 14.09.2018 को हिंदी दिवस समारोह के आयोजन के साथ हुई। 28.09.2018 तक संचालित हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्‍न वर्गों के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये कुल 10 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्‍या में वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित सभी संवर्गों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। हिंदी पखवाड़ा के कार्यक्रमों की शुरूआत वरिष्‍ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्‍जवलित करके की। इस अवसर पर आकाशवाणी कलाकारों ने सरस्‍वती वंदना प्रस्‍तुत की। हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री, श्री राजनाथ सिंह का संदेश प्रसारित किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, कर्नल राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ का संदेश अपर महानिदेशक, श्री दिनेश कुमार माहुर ने पढ़ा जबकि मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, प्रसार भारती का संदेश सलाहकार, सुश्री अपर्णा वैश ने पढ़ा। अपर महानिदेशक बजट, लेखा एवं राजभाषा, श्री साकेश प्रसाद सिंह ने अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर हिंदी के उत्‍तरोत्‍तर विकास और उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों से अपना अधिक से अधिक कार्यालयीन कामकाज हिंदी में करने की अपील की। उन्‍होंने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्‍यवाद ज्ञापन भी किया। 

Source : Pradeep Singh  


Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>