Quantcast
Channel: Prasar Bharati Parivar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

आकाशवाणी चंडीगढ़ ने इग्नू ज्ञान वाणी के पुनः प्रसारण का किया शुभारम्भ

$
0
0

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) विभिन्न माध्यमों के द्वारा शिक्षा को घर - घर तक पहुंचाता है। इन माध्यमों में ज्ञान दर्शन तथा ज्ञान वाणी चैनल प्रमुख है। ज्ञान वाणी चैनल देश में विभिन्न स्थानों पर क्रियान्वित था तथा जिससे विद्यार्थी भरपूर लाभ उठा रहे थे लेकिन विगत चार वर्षों से तकनिकि कारणों से ये चैनल बंद हो गए थे।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ज्ञान वाणी चैनल के द्वारा शिक्षा उपलब्ध करवाने का कार्यक्रम 10 केन्द्रों द्वारा पुनः प्रारम्भ किया है। क्षेत्रीय केन्द्र, चण्डीगढ़ तथा आकाशवाणी, चण्डीगढ़ के संयुक्त प्रयास से ज्ञान वाणी के पुनः प्रसारण का शुभारम्भ आज 20 सितंबर 2018 गुरूवार से सुबह 8 बजे से ज्ञान वाणी केन्द्र, चण्डीगढ़ 105.6 मी. बैंड पर प्रारम्भ हो गया है। सभी विद्यार्थियों को माध्यम से यह सूचना दी जा रही है ताकि वे इन कार्यक्रमों में प्रसारित अपने पाठयक्रमों से संबंधित विषय वस्तु का प्रसारण सुन सके। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ज्ञान वाणी का कार्यक्रम इग्नू की वेब साईट पर भी उपलब्ध है। इग्नू ज्ञान वाणी के माध्यम से समय समय पर प्रसारिण भी विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों से आग्रह किया जाता है कि वे अधिक से अधिक इस कार्यक्रम का लाभ उठायें।

इस कार्यक्रम के शुभारम्भ के मौके पर क्षेत्रीय केन्द्र, चण्डीगढ़ तथा चण्डीगढ़ के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी भी मौजुद थे जिनमें डॉ. अनिल कुमार डिमरी (क्षेत्रीय निदेशक, चण्डीगढ़), डॉ. नुरूल हसन (सहायक क्षेत्रीय निदेशक, चण्डीगढ़), डॉ. सविता पंवार (सहायक क्षेत्रीय निदेशक, चण्डीगढ़), श्रीमति पुनम अमृत सिंह (केन्द्र अध्यक्ष, आकाशवाणी, चण्डीगढ़), अश्विनी कुमार, पी एस चैहान (आकाशवाणी प्रमुख, चण्डीगढ़) शामिल थे।

साभार : न्यूज एक्स इंडिया, 20 सितम्बर 2018
स्त्रोत :- श्री. जावेंद्र कुमार ध्रुव जी के फेसबुक अकाउंट से

Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>