Quantcast
Channel: Prasar Bharati Parivar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

छठ पूजा पर आकाशवाणी भागलपुर द्वारा आंखों देखा हाल

$
0
0

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ है।  आज यानी गुरुवार को खरना है। बुधवार को नहाय खाय (कद्दू भात) था। 20 नवंबर को अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दिया जाएगा। वहीं, 21 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्‍य देने के बाद यह महापर्व संपन्‍न हो जाएगा। इस चारदिवसीय अनुष्‍ठान के अ‍ंतिम दो दिन राज्‍य के विभिन्‍न छठ घाटों से आकाशवाणी आंखों देखा हाल प्रस‍ारित करेगी। बिहार के पटना, भागलपुर और दरभंगा के विभिन्न छठ घाटों से पहले और दूसरे अर्घ्य के दिन आंखों देखा हाल का प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी भागलपुर से यह प्रसारण दूसरे अर्घ्‍य दिन 21 नवंबर को सुबह होगा।

माेबाइल पर भी सुन सकेंगे कमेंट्री

आकाशवाणी भागलपुर के कार्यक्रम अधिशासी सह कार्यक्रम प्रमुख डॉ. प्रभात नारायण झा ने बताया कि इस बार की खासियत यह है कि इसका प्रसारण रेडियो के अलावा न्यूज ऑन एआईआर एप (newsonair) पर भी होगा, इसके माध्यम से विश्व में कहीं भी आंखों देखा हाल सुनी जा सकेगी।

आकाशवाणी भागलपुर आंखों देखा हाल 21 नवंबर को

छठ महापर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य के अर्घ्य दान की आंखों देखा हाल 21 नवंबर को सुबह पांच बजे भागलपुर के गंगा घाट से प्रसारित किया जाएगा। पुल घाट बरारी से आंखों देखा हाल का प्रसारण आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्घोषक डॉ. विजय कुमार मिश्र 'विरजू भाई'करेंगे। उनका साथ मिलिंद गुंजन देंगे। आंखों देखा हाल सुबह पांच बजे से साढ़े छह बजे तक होगा। इसी बीच साढ़े पांच बजे से पौने छह बजे तक आकाशवाणी दरभंगा से दरभंगा के विभिन्न छठ घाटों से आंखों देखा हाल सुनाया जाएगा।

प्रात:कालीन सभा सुबह 4:53 बजे प्रारंभ होगी

21 नवंबर को आकाशवाणी भागलपुर की प्रात:कालीन सभा सुबह 4:53 बजे प्रारंभ होगी। हालांकि इस केंद्र की पहली सभा सुबह 5:55 बजे शुरू होती है।

स्रोत :- https://uc.xyz/B92A0?pub=link 

द्वारा अग्रेषित : श्री झावेन्द्र कुमार ध्रुव ।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>