Quantcast
Channel: Prasar Bharati Parivar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान 2020 के लिए संजय कुमार का चयन

$
0
0

“तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान 2020” के लिए लेखक-पत्रकार के तौर पत्र सूचना कार्यालय पटना के सहायक निदेशक संजय कुमार का चयन किया गया है।
अंग मदद फाउंडेशन भागलपुर, स्वाधीनता सेनानी शुभकरण चूड़ीवाला की याद में 'तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान'विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रतिष्ठित लोगों को सम्मान देती आ रही है। इस बार भागलपुर के संजय कुमार का चयन किया गया है। श्री कुमार 1987 से पत्रकारिता कर रहे हैं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद1993 में भारतीय सूचना सेवा में चयनित हुए। उसके बाद प्रेस  इनफॉर्मेशन ब्यूरो, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार और पत्रिका सैनिक समाचार में बतौर संपादक कार्य कर चुके हैं। साथ ही मीडिया, पर्यावरण और सामाजिक सरोकार को लेकर राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में लगातार लिखते रहे हैं। श्री कुमार की अब तक 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है, जिनमें तालों में ताले अलीगढ़ के ताले, नागालैंड के रंग बिरंगे उत्सव, 1857 जनक्रांति के बिहारी नायक, बिहार की पत्रकारिता तब और अब, आकाशवाणी समाचार की दुनिया, रेडियो पत्रकारिता, मीडिया में दलित ढूंढते रह जाओगे, मीडिया : महिला, जाति और जुगाड़ तथा मीडिया में दलित प्रमुख हैं। विलुप्त होती गौरैया पर पुस्तक, अभी मैं जिन्दा हूं ..गौरैया, प्रश्न की प्रतीक्षा में है।
प्रसार भारती परिवार उन्हे हार्दिक बधाइयां दे रहा है
स्तोत्र:- http://www.univarta.com/sanjay-kumar-selected-for-tilka-manjhi-national-award-2020/bihar-jharkhand/news/2154312.html
द्वारा अग्रेषित : श्री झावेन्द्र कुमार ध्रुव ,  jhavendra.dhruw@gmail. com

Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>