Quantcast
Channel: Prasar Bharati Parivar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

पुराने धारावाहिकों के बल पर दूरदर्शन बना अव्वल :News Report

$
0
0

लॉकडाउन के दौरान लोकप्रिय पुराने शो के प्रसारण से दूरदर्शन को तगड़ा फायदा मिला है। ब्रॉडकास्ट ऑडियसं रिसर्च काउंसिल (बार्क) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 28 मार्च से 3 अप्रैल तक लॉकडाउन के तीसरे सप्ताह में डीडी नैशनल सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बनकर उभरा है।

प्रधानमंत्री के वीडियो संबोधन का 3 अप्रैल को प्रसारण दूरदर्शन और अन्य समाचार चैनलों पर हुआ था, जिसे बड़ी तादाद में दर्शक मिले। उस दिन सुबह 9 बजे सभी चैनलों पर 11.9 करोड़ लोगों ने उस संबोधन को देखा। इससे पहले मोदी की 24 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा को 19.7 करोड़ लोगों ने देखा था।

बार्क इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी सुनील लुल्ला ने कहा कि डीडी नैशनल पर रामायण, महाभारत, श्रीमान श्रीमति और ब्योमकेश बक्शी जैसे कार्यक्रमों को फिर से शुरू किया गया है, जिससे आलोच्य सप्ताह के दौरान दर्शकों की संख्या बढ़ी।

समीक्षाधीन अवधि में डीडी नैशनल पर सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक दर्शक इंप्रेशन बढ़कर 58 करोड़ हो गए, जो कोरोनावायरस फैलने से पहले के सप्ताहों में 30 लाख थे। उन्होंने कहा कि शाम के स्लॉट (रात 9 बजे से 10.30 बजे तक) में रिपीट शो ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस समय दर्शक इंप्रेशन 83.5 करोड़ रहे, जो महामारी फैलने से पहले के सप्ताहों में 60 लाख थे। दर्शकों ने पुराने शो के अलावा फिल्म और समाचारों को हाथों हाथ लिया।

स्रोत:https://m.bshindi.com/article/info%20tech/section_info%20tech-168109_1.html

Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>