Quantcast
Channel: Prasar Bharati Parivar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली के मौके पर आकाशवाणी लखनऊ की ओर से हुआ कवि सम्मेलन 'सबरंग'।

$
0
0


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली के मौके पर रचनाओं की रसधार बही। गुरुवार को आकाशवाणी के कवि सम्मेलन सबरंग में शहर के साहित्यप्रेमियों का जमावड़ा लगा। सम्मेलन गोमतीनगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान सभागार में हुआ।

कवि सम्मेलन का आगाज वाणी वंदना से हुआ। इसके बाद कवि डॉ़ सुरेश, जमुना प्रसाद उपाध्याय, सर्वेश अस्थाना, अंसार कम्बरी, बलराम श्रीवास्तव, पंकज प्रसून, सुफलता त्रिपाठी और रंजना शेखर ने काव्यपाठ किया। इसमें साहित्यप्रेमियों ने हास्य, व्यंग्य के साथ शृंगार और देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का आनंद लिया।

रचनाओं में उभरे बादल, झांझ और मृदंग के रंग
*अंसार कम्बरी ने अपनी रचना 'नाचती गाती हुई निकलीं सड़क पर टोलियां, चंद चेहरे खिड़कियों पर मुस्कराने आ गए'पढ़कर महफिल में रंग भरे।
*इसके बाद डॉ सुरेश ने 'एक सादगी भीतर सौ-सौ रंग भर गई…'सुनाकर आनंदित किया
*तो जमुना प्रसाद उपाध्याय ने 'हजारों योजनाओं के यहां बादल उमड़ते हैं, सबब क्या है इन फसलों का पीलापन नहीं जाता'… सुनाकर मौजूदा व्यवस्था पर व्यंग्य किया।
*डॉ़ शिव ओम अम्बर ने 'फाकों को मस्ती में जीते हैं, बस्ती-बस्ती फरियाद नहीं करते'… पढ़कर प्रशंसा पाई।
*पंकज प्रसून ने अपनी रचना 'खुल गए उनके अकाउंट फेसबुक पर…',
*डॉ रंजना शेखर ने 'आम खड़ा है सेहरा बांधे…',
*सुफलता त्रिपाठी ने 'भंग की चढ़ी तरंग, बजे झांझ मृदंग…',
*सर्वेश अस्थाना ने 'कहते हैं तो कहने भी दो कहा करें कहने वाले'… रचनाएं पढ़कर प्रभावित किया।
*आखिर में डॉ़ उदय प्रताप ने 'होली तो मन का सौदा है, सब के साथ नहीं होता है'रचना सुनाकर तारीफें बटोरी।

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन संजय कुमार पांडेय और शिव ओम अम्बर ने किया। वहीं, अध्यक्षता डॉ़ उदय प्रताप सिंह ने की। आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी प्रतुल जोशी ने साहित्यप्रेमियों का आभार जताया।

Any PB parivar member can send such positive stories at pbparivar@gmail.com for possible publication on PB Parivar Blog www.airddfamily.blogspot.in.

स्त्रोत:- https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/other-news/a-simplicity-filled-a-hundred-colors-within/articleshow/74500596.cms

द्वारा अग्रेषित :-श्री झावेन्द्र कुमार ध्रुव रायपुर,jhavendra.dhruw@gmail.com. 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>