Quantcast
Channel: Prasar Bharati Parivar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

आकाशवाणी हिसार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित - समाचार रिपोर्ट

$
0
0



अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी हिसार में आयोजित काव्य गोष्टी में कवियित्रियों ने प्रस्तुत रचनाओं से दिया महिला सशक्तिकरण का सन्देश
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के सशक्तिकरण विषय को लेकर आकाशवाणी केन्द्र हिसार में काव्य गोष्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार जी ने करते हुए बताया कि अन्तराष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यातिथि सांसद सिरसा लोकसभा क्षेत्र श्रीमती सुनीता दुग्गल ने महिलाओं की वर्तमान में बढ़ती उचाईयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की और अपने जीवन के संघर्ष पर प्रकाश डाला। 
उन्होने आगे बताया कि काव्य गोष्टी में अनेक महिला कवियित्रियों ने भाग लेकर अपनी रचनाओं से समां बांधा। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला रोजगार अधिकारी,हिसार एकता भ्यान ने अपने जीवन की तमाम बाधाओं को दरकिनार करते हुए सफलता अर्जित करने के अनुभव आकाशवाणी के साथ सांझा किए। अन्य विशिष्ट अतिथियों में पहुंचे राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी ने सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। 
महिला उत्थान पर अपनी काव्य रचानाओं के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची प्रतिभाशाली महिलाओं में पूनम चहल, प्रधानाचार्य छाजू राम लॉ कॉलेज, कवियित्री सुमन जैन, डॉ शील कौशिक, पुष्पलता आर्य और अनीता भारद्वाज ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की महता पर प्रकाश डाला। 
इस अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र हिसार के तकनीकी स्टाफ में कृष्ण दूहन, योगेश यादव, महिला प्रस्तोता क्षमा भारद्वाज, सारिका शर्मा, ऋतु कौशिक, रश्मि राजन, सुनीता सिवाच, विदामों, प्रीती­, सावित्री, सुनीता सिंह, मधु शर्मा, कविता, सविता ढांडा, विवेक कुमार, नूर मोहम्मद, आजाद सिंह, रमेश, सन्दीप, मनो­ज जागड़ा साहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 
बहरहाल, इस आयोजन के लिए हमारी ओर से तथा तथा प्रसार भारती व्लॉग परिवार के सभी सदस्यों की ओर से आकाशवाणी हिसार परिवार को हार्दिक बधाई एवं बहुत शुभकामनाएं..! 

द्वारा अग्रेषित :-  श्री झावेन्द्र कुमार ध्रुव रायपुर
jhavendra.dhruw@gmail.com

Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>