Quantcast
Channel: Prasar Bharati Parivar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

आकाशवाणी द्वारा गया में संगीत सम्मेलन का आयोजन ।

$
0
0


आकाशवाणी द्वारा पहली बार गया में संगीत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। शहर के एपी कॉलनी स्थित रेनेसां भवन में शनिवार से इसकी शुरुआत होगी। देश के ख्याति प्राप्त शास्त्रीय संगीतकार इस सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति करेंगे। इस दौरान गायन व वाद्य कलाकारों की जुगलबंदी देखने-सुनने को मिलेगी। कलाकार प्रात: व संध्या कालीन राग की प्रस्तुति से समा बांधेंगे। शुक्रवार को स्टेशन रोड में आयोजित प्रेस वार्ता में आकाशवाणी के पदाधिकारी डॉ. राजकुमार नाहर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश भर में एक साथ 26 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूरे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग आकाशवाणी व दूरदर्शन के द्वारा किया जाएगा। जिसका प्रसारण एक दिसंबर को पहले रेडियो और बाद में दूरदर्शन पर किया जाएगा। मौके पर मनोज कुमार सिन्हा, पल्लवी कुमारी, चन्द्रशेखर, अनिल तिवारी, मनोज कुमार सिन्हा, चरणजीत सिंह व अन्य थे।

आकाशवाणी संगीत सम्मेलन की जानकारी देते पदाधिकारी व कलाकार।

मुम्बई की डॉ. वरदा गोडबोले शास्त्रीय संगीत की देंगे प्रस्तुति

मुम्बई से आए ख्याति प्राप्त डॉ. वरदा गोडबोले शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देंगी। वे सागल बराली व राग रामकली गायन से समा बांधेंगे। इसमें तबला पर समय चोलकर व हारमोनियम पर पारोमिता मुखर्जी साथ देंगे। वहीं तानपुरा पर सुष्मिता बोस व उषा पाठक साथ देंगे। दूसरी प्रस्तुति आकाशवाणी दिल्ली के कलाकार व मैहर घराने की राग विद्ता रखने वाले प्रभात कुमार द्वारा सरोद वादन पर होगा। इनका साथ प्रसिद्ध तबला वादक डॉ. राजकुमार नाहर व तानपुरा पर दिनेश कुमार और नवेन्दु भट्टाचार्या देंगे। प्रभात सिंधु भैरव व अहिरी तोड़ी वादन करेंगे। संगीत संवर्धन को लेकर गया में आकाशवाणी द्वारा पहली बार प्रस्तुती होनी है। संगीत को लेकर गया पौराणिक गढ़ रहा है। आयोजन से स्थानीय घराने से लोग अवगत होंगे। ये बातें संगीत व कला के क्षेत्र में काम करने वाले आर सिजुआर ने कही। कहा संगीत के नई पीढ़ी को भी फायदा होगा।

द्वारा अग्रेषित :श्री. झावेन्द्र कुमार ध्रुव,jhavendra.dhruw@gmail.com. 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>