Quantcast
Channel: Prasar Bharati Parivar
Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

दूरदर्शन केन्द्र, इलाहाबाद में ‘‘एम्पलाइ आफ दी मन्थ’’ का पुरस्कार देने के लिए एक समारोह सम्पन्न

$
0
0

दूरदर्शन  केन्द्र, इलाहाबाद में हमेशा  की तरह ‘‘एम्पलाइ आफ दी मन्थ’’ का पुरस्कार देने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में केन्द्राध्यक्ष सह अभियान्त्रिकी प्रमुख श्री एस.पी. जायसवाल ने फरवरी, 2018 माह के लिए ‘‘एम्पलाइ आफ दी मंथ’’ के रूप में श्री विमल कुमार शुक्ला , क्रिएटिव एडीटर के नाम की घोषणा  की। इसके पश्चात  श्री के.के. वाश्र्णेय, सहायक अभियन्ता ने ‘‘एम्पलाइ आॅफ दी मंथ’’ विमल शुक्ला क्रियेटिव एडिटर के कैरियर ग्राफ के बारे में स्टाफ को बताया।

श्री शुक्ला क्राइस चर्च कालेज, कानपुर से 2002 में ग्रेजुएशन किया। पोस्ट ग्रेजुएशन भारत सरकार के संन्थान सी. डेक से प्राप्त किया। मीडिया के क्षेत्र में विभिन्न कम्पनियों में काम करते हुए आठ वर्षों  का अनुभव प्राप्त किया। तद्पष्चात पारिवारिक कारणों के चलते विश्वस्तरीय मिडिया का क्षेत्र छोड़कर अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश  में आना पड़ा। श्री शुक्ला, दूरदर्शन  केन्द्र, इलाहाबाद में विगत 10 वर्षों से क्रेेएटिव एडिटर के रूप में अपनी सेवा दे रहे है। इस केन्द्र से प्रसारित कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय  कार्यक्रम भी उत्कृष्टता से बनाये जो डी.डी. नेशनल, डी.डी. भारती, डी.डी. किसान, डी.डी. उत्तर प्रदेश  में निरन्तर प्रसारित किये जा रहे है। इसके साथ-साथ प्रसारण के नये आयाम-इन्टरनेट मीडिया पर श्री शुक्ला द्वारा बनाये कार्यक्रम देखे और पसन्द किये जा रहे है।

इसके पश्चात केन्द्रध्यक्ष श्री एस.पी. जायसवाल एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री हर्शित कुमार ने श्री विमल शुक्ला को प्रस्तुति पत्र एवं एवार्ड़ से नवाजा। श्री एस.पी. जायसवाल ने केन्द्र पर चल रही अन्य प्रगतिशील गतिविधियों के बारे में स्टाफ को बताया एवं उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अन्त में श्री हर्शित कुमार, कार्यक्रम प्रमुख ने केन्द्राध्यक्ष महोदय एवं स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में श्री के.पी. विष्वकर्मा, ए.के. घोष , एजाज अन्सारी, सहायक अभियन्ता, श्री योगेन्द्र सिंह, विजय सिंह, सचेन्द्र जायसवाल, प्रवीण कुमार, दीपक राय, आसिफ इकबाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रवीण कुमार ने किया। 

सहयोग :- श्री. के.के. वाश्र्णेय, सहायक अभियन्ता, दूरदर्शन केन्द्र, इलाहाबाद,kkvarshney2002@yahoo.com 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 9466

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>